झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम के मनोनीत पार्षद सरदार वीर सिंह को धमकाकर पांच लाख रूपये मांगे गए। अदालत के आदेश पर सीपरी बाजार पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
थाना सीपरी बाजार के गुरू हरीकिशन डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले सरदार वीर सिंह ने अदालत के आदेश पर रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास रहने वाले अमृत पाल सिंह, झोकन बाग निवासी जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, जसवंत सिंह का पुत्र व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सड़क का निर्माण कराते समय धमकी देते हुए पांच लाख रूपये की मांग की गई। जिसको न देने पर उनको धमकाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।