फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हंसारी 33 केवी लाइन में फाल्ट से शहर के हजारों उपभोक्ता अंधेरे में बिताई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हंसारी बिजली घर के 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से शहर के हजारों उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में रहे। विभागीय की टीम ने कई घंटे मशक्कत की, तब जाकर फाल्ट मिला और उसे सही किया। शनिवार भोर में साढ़े चार बजे लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। मगर इस दौरान लोग गर्मी से व्याकुल रहे।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के कारण नगर निगम फीडर, झोकन बाग, एमईएस फीडर, इलाइट फीडर और झांसी टू फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल रही। पांच घंटे से ज्यादा समय तक इन क्षेत्रों में बिजली नहीं आई। इन्वर्टर और जनरेटर भी जल्दी जवाब दे गए। तेज गर्मी में लोग छत और सड़क पर रात गुजारने को मजबूर हुए। पानी की टंकी नहीं भर सकीं। जिससे लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। अस्पताल में मरीजों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सिर्फ हंसारी फीडर ही नहीं बल्कि सीपरी पावर हाउस के आईटीआई क्षेत्र में भी बिजली पूरी रात बंद रही। गल्ला मंडी पावर हाउस के तहत खुशीपुरा, तालपुरा, गुदड़ी, गोला कुआं जैसे इलाकों में भी घंटों अंधेरा रहा। रात भर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। एसई पुष्कर सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी फाल्ट आया था। टीम ने रातभर लाइन चेक की और सुबह सप्लाई बहाल की। ऐसी दिक्कत न हो इसके लिए मेंटेनेंस का काम तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें