फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नहीं सूखे बुंदेलखंड के कई बांध

विज्ञापन
बांध - फोटो : ????
विज्ञापन
झांसी। भीषण गर्मी के बाद भी बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर जिले के 22 बांधों में एक भी नहीं सूखा है। ऐसा कई सालों बाद हुआ है। ये पिछली साल की अच्छी बारिश का परिणाम है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में झांसी व ललितपुर के कई बांधों का जलस्तर तेजी से नीचे गिर जाता है। पिछले साल 22 जून तक जिले के लहचूरा, पहूज, खपरार, सपरार, पहाड़ी, डोंगरी, बड़वार, पथरई, सिजार, लखेरी और कुरार बांध में उपयोगी पानी की क्षमता खत्म हो गई थी। इन बांधों का पानी डैड स्टोरेज लेबल (गेटों के नीचे सतही स्तर पर) पर पहुंच गया था। इसी तरह ललितपुर जिले के राजघाट, जामनी, सजनम, रोहिणी, उटारी और लोअर रोहिणी बांध की भी ऐसी ही स्थिति बन गई थी। इन बांधों में इतना भी पानी नहीं बचा था कि प्यासे जानवरों के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा सके। केवल सतही पानी बचा। मगर इस बार ऐसा नहीं है। पिछले साल औसत से अधिक बारिश होने के कारण सभी बांधों में पानी मौजूद है। ऐसा कई साल बाद हुआ है।
माताटीला बांध में एक साल के लिए पीने के पानी का इंतजाम
माताटीला बांध का जलस्तर 1,012 फीट है और इस समय 990 फीट पानी बांध में है। जलनिगम पीने का पानी देने के लिए 984 फीट तक के पानी को बांध से ले सकता है, इसके बाद पंप चलाने में भी अड़चन शुरू हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छह फीट जलस्तर से एक साल तक पीने का पानी दिया जा सकता है। इसी तरह सपरार बांध ने भी इस बार साथ नहीं छोड़ा। सपरार बांध से मऊरानीपुर क्षेत्र की दो लाख आबादी को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। हर बार गर्मियों में सपरार बांध में बेहद कम पानी बचता है। इससे संबंधित क्षेत्रों में जलसंकट पैदा हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें