फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमित वृद्ध की मौत

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। बानपुर के ग्राम छिल्ला में एक 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर आठ पर पहुंच गई है। वृद्ध के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम छिल्ला निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति को 20 जून को गुर्दे में तकलीफ होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। यहां भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया था, लेकिन आराम नहीं मिला। पैरो में सूजन बढ़ने लगी तो चिकित्सकों ने कोरोना सैंपल लेकर 22 जून को झांसी रेफर कर दिया। झांसी में एडमिट होने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और कुछ देर के बाद मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतक वृद्ध के परिवार की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली गई, जिसमें सामने आया कि मृतक का बेटा नोएडा में प्राइवेट जॉब करता था। वह दो महीने पहले वापस आ गया था। उसकी जांच भी हुई थी, लेकिन कोई लक्षण नहीं पाए गए थे। मौत के बाद से प्रशासन हरकत में आ गया और ग्राम छिल्ला में जाकर मुनादी करा दी गई कि कोई भी व्यक्ति बेवजह घर के बाहर न निकले और भीड़ में इकट्ठा न हो। सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग के रविकांत लिटौरिया के नेतृत्व में ग्राम छिल्ला गई टीम ने बाइस लोगों के सैंपल लिए। गांव में बैरिकेडिंग लगाने का काम जारी है। अस्पताल में जिन चिकित्सा कर्मियों ने उपचार किया था, उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी। विदित हो कि इससे पहले एक और कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में आठ लोगों में कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज की मौत हो गई है। मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए अलग से एंबुलेंस से उसके शव को लाया जाएगा और कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें