फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह तल्ख रहेंगे मौसम के तेवर

Wed, 14 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
weather news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में अभी भी गर्मी बनी हुई है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी दोपहर में लोगों का पसीना छूटा। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते शनिवार से मौसम का रुख बदल गया है। ऐसा हवाओं की दिशा बदलने के कारण हुआ है। बृहस्पतिवार तक उत्तर और पश्चिमी दिशा से हवाएं चल रही थीं। यह हवाएं पहाड़ों की तरफ से आती हैं, जो ठंडी होती हैं। जब इस दिशा से हवाएं चलती हैं, तो तापमान गिर जाता है। शनिवार से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इससे मौसम ने जबरदस्त पलटी खाई है। अभी तक जहां लोग जैकेट पहनने को मजबूर थे, अब उनके सिर्फ इनर में ही पसीने छूट रहे हैं। बीते तीन दिनों से तापमान 27 व 12 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रह सकता है। दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी। न्यूनतम आर्द्रता 60 व अधिकतम 75 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें