फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1083 मेधावियों को मिलेगा लैपटॉप

Wed, 14 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
laptop news - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर के उत्तीर्ण 1083 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण 16 दिसंबर को पैरा मेडिकल कालेज के सभागार में किया जाएगा। वर्ष 2015 और 2016 में उत्तीर्ण मेधावी इस योजना से लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय के अनुसार लैपटाप पाने वालों में इलाहाबाद बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, संस्कृत बोर्ड के मेधावी विद्यार्थी हैं। वर्ष 2015 में हाईस्कूल व इंटर के तथा वर्ष 2016 में हाईस्कूल व इंटर में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। 16 दिसंबर को पैरा मेडिकल कॉलेज सभागार में 1083 मेधावियों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। शासन द्वारा जिले को 1098 लैपटॉप बांटने का नया लक्ष्य है। इससे पूर्व जुलाई 2015 में वर्ष 2014 के उत्तीर्ण मेधावियों को मुख्यमंत्री ने लैपटॉप प्रदान किए थे। 
विभाग के अनुसार लैपटॉप वितरण के लिए समस्त तैयारियां कर ली गई है और मेधावियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी कर लिया गया है, जिन्हें मेरिट के आधार पर लैपटॉप दिए जाने हैं। शासन ने वितरण के लिए लैपटॉप आ चुके हैं। 
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों की खेलकूद रैली 17 और 18 को 
झांसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क ी छात्राओं की जनपदीय खेलकूद रैली 17 और 18 दिसंबर को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल मैदान में आयोजित होगी। जिले में नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हैं। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ओपी प्रजापति के मुताबिक छात्राएं एथलेटिक्स खेलों दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद आदि के अलावा साइकिल रेस में भी प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभागी छात्राओं की संख्या 200 रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें