फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में महिला को तीसरी बार कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक बार कोरोना होने के बाद कई लोगों को दूसरी बार भी ये महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है। लेकिन, एक महिला एक साल के अंदर तीसरी बार इस संक्रमण का शिकार हो गई है। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने जिलाधिकारी को दिए पत्र के जरिये इस मामले को दुर्लभ बताया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग इसकी समुचित जांच करे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि शिवाजी नगर निवासी 34 वर्षीय एक महिला मार्च - अप्रैल 2020 में कोरोना पॉजिटिव हुईं थीं। इसके बाद मार्च - अप्रैल 2021 में दुबारा इस महामारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। अभी हाल ही में उन्होंने अपने खून की जांच कराई तो तीसरी बार उन्हें पॉजिटिव बताया गया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि ये मामला अपना आप में एकदम अलग है। तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव होने का अब तक कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। ऐसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस केस की समुचित जांच करनी चाहिए, ताकि ज्ञात किया जा सके कि ये कोविड - 19 का कोई नया स्ट्रेन तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें