झांसी। मऊरानीपुर ब्लॉक में तैनात सचिव ने बिना वजह एआरओ की पिटाई की। एआरओ ने इसकी बीडीओ से शिकायत की है।
अभी ब्लॉकों में पंचायत चुनाव संबंधी फीडिंग के काम कराए जा रहे हैं। इसको पूरा कराने के लिए एआरओ संतलाल ब्लॉक कार्यालय आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे वहां सचिव अनिल कुमार भी आ धमका। आरोप है कि सचिव जानबूझकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने मना किया तब उसके साथ मारपीट की। ब्लॉक में मौजूद दूसरे लोगों ने दोनों को किसी तरह समझा-बुझाकर अलग किया। मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ प्रतिभा शाल्या भी पहुंच गईं। भुक्तभोगी ने बीडीओ के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बीडीओ के मुताबिक उच्च अधिकारियों को भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है।