फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 64.75 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Sun, 18 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को बंगरा व मऊरानीपुर ब्लाक की जिला पंचायत की सात  व बीडीसी की 167 सीटों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया। तीसरे चरण के चुनाव में 64.75 फीसदी मतदाताओं ने  वोट डाले।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में सुबह नौ बजे तक 8.5 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे, इस दौरान मऊरानीपुर ब्लाक में नौ फीसदी व बंगरा ब्लाक में आठ फीसदी लोगों ने मतदान किया। पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान में तेजी आई और 24.55 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मऊरानीपुर में 25 व बंगरा में 24 फीसदी वोट पड़े। दोपहर एक बजे तक मतदाताओं का जोश बरकरार रहा और वोटिंग मीटर 45.25 तक पहुंच गया।

मऊरानीपुर ब्लाक में 43.5 व बंगरा ब्लाक में 47 प्रतिशत वोटिंग हुई। अगले दो घंटे में मतदाताओं का जोश थोड़ा कम रहा, अपराह्न तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत 56.25 तक पहुंचा, इसमें मऊरानीपुर में 58 व बंगरा में 54.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। यही हाल अंतिम दो घंटे में भी रहा। मतदान समाप्त होने तक 64.75 प्रतिशत लोग ही वोट डालने आए। मऊरानीपुर ब्लाक में कुल 64 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बंगरा ब्लाक में 65.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन



यहां इतने थे उम्मीदवार
बंगरा और मऊरानीपुर ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य की सात सीटों के लिए 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भदरवारा में जिला पंचायत सदस्य के लिए सात, स्यावरी में 13, चुरारा में 18 व सिमरधा में 8, सकरार में 19, बंगराधवा में 8, देवरीसिंहपुरा में 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें