फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भदरवारा में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भदरवारा /भंडरा। मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम भदरवारा में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
ग्राम भदरवारा निवासी मनोज श्रीवास व दसई कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दोनों के एक ही मोहल्ले में घर हैं।शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात चोर घरों में लगी लोहे की जाली को काटकर अंदर दाखिल हो गए। अंदर पहुंचकर उन्होंने लोहे के बक्से व अलमारियों के ताले तोड़ दिए। मनोज श्रीवास ने बताया कि चोर उसके घर से दो जोड़ी सोने की झुमकी, कानों के टॉप्स, चांदी के बिछुए, पायलें और गृहस्थी का अन्य सामान उठा ले गए। वहीं, दसई कुशवाहा ने बताया कि चोरों ने उसके घर से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायलें, कान की बालियां, 30 हजार रुपए नगद और कपड़े चोरी कर लिए। सुबह करीब तीन बजे जब परिवार के लोग जागे तो घर के अगले हिस्से के दरवाजे की कुंडी लगी हुई थी। डायल 112 पर जानकारी देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। पीड़ितों ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर चोरी गया माल वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
क्षेत्र में तेजी से बढ़ीं चोरी की घटनाएं
क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। 10 सितंबर को ग्राम बसरिया से चार भैंस चोरी हो गईं थीं। उसी रात ग्राम बुखारा गांव से पांच बकरियां चोरी हुईं थीं। हरपुरा में परचूनी की दुकान में सेंध लगाकर चोरी हुई थी। इसके एक सप्ताह बाद ग्राम खिलारा में छह लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी। फिर 30 सितंबर की रात बसरिया गांव में सेंध लगाकर 15 भेड़ चोरी कर ली गईं थीं। चोरी की लगातार सामने आ रहीं घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें