टोड़ी फतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंडवाहा में शनिवार रात अचानक आसमान में दो ड्रोन उड़ते दिखाई देने से गांव के लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब नौ बजे गांव में चल रहे कन्या भोज के दौरान लोगों ने आसमान में दो ड्रोन उड़ते देखे। प्रत्यक्षदर्शी अंकित मुखिया, अनूप पटेल, श्यामाकांत सिरवेया, मानसिंह पटेल, मोनू पटेल आदि ने बताया कि ड्रोन गांव के ऊपर कुछ देर तक मंडराने के बाद एक ड्रोन ग्राम छिरोरा की ओर चला गया, जबकि दूसरा ग्राम बढ़वार की दिशा में उड़ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है। संवाद