फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुकान का शटर तोड़कर उठा ले गए नकदी, दुकान के बाहर खड़ा होकर एक बदमाश करता रहा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। थाना सीपरी बाजार के बीकेडी चौराहा के पास स्थित जैन ट्रेडर्स के नाम से पेंट की दुकान का शटर तोड़कर दो बदमाशों ने दुकान के गल्ले से पूरी नकदी निकाल ले गए। चोरी की यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। शनिवार सुबह दुकान मालिक नितेश जैन ने दुकान के अंदर गल्ले का भी ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वैष्णो पुरम कॉलोनी निवासी नितेश जैन ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह 28 मई की रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज समय के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:30 बजे दो चोर दुकान के बाहर पहुंचे। शटर और दीवार के बीच खाली जगह की मदद से उन्होंने शटर तोड़ा। इसके बाद एक चोर दुकान के अंदर जा घुसा। पेचकस से गल्ला का तोड़कर अंदर रखी पूरी नकदी समेट ली। उसमें करीब 23 हजार रुपए थे। उस दौरान उसका एक साथी दुकान के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर दोनों चोर उसमें नजर आए। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें