फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें Video: मंदिर में घुसने से पहले चौखट पर टेका मत्था, फिर उठाया त्रिशूल; दान पेटी का ताला तोड़ उड़ा दिए नोट

Sat, 29 Mar 2025 11:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

सुबह दानपेटी का ताला टूटा देख वहां अफरा तफरी मच गई। पुजारी का कहना है एक साल में दान पेटी खोली जाती है। 
विज्ञापन
मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी स्थित आला घाट के सैकड़ों साल पुराने मंदिर में घुसे चोर ने दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा दी। मंदिर में घुसने से पहले चोर ने चौखट पर बाकायदा मत्था टेका। भगवान शिव के त्रिशूल से दान पात्र तोड़कर पूरी नकदी बटोर ले गया। यह घटना मंदिर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस हुलिये के आधार चोर को तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

गमछे में ले गया पैसे
शिवपुरी रोड, आला घाट स्थित मंदिर के पुजारी शालिग्राम त्यागी के मुताबिक बीती रात चोर मंदिर के अंदर आया। मुख्य दरवाजे से अंदर आने से पहले उसने मत्था टेका। इसके बाद सीधे मुख्य गुंबद तक पहुंच आया। प्रतिमा के सामने लोहे का दान पात्र लगा है। पहले उसने दान पात्र खोलने की कोशिश की लेकिन, न खुलने पर मंदिर से भगवान शिव का त्रिशूल निकाल लाया। त्रिशूल से दान पेटी को टेढ़ा करके अंदर रखी पूरी नकदी अपने गमछे में रखकर चलता बना।
विज्ञापन

एक साल में खोली जाती है दान पेटी
सुबह दानपेटी का ताला टूटा देख वहां अफरा तफरी मच गई। पुजारी का कहना है एक साल में दान पेटी खोली जाती है। अभी तक पेटी नहीं खोली गई। दान पेटी की रकम का सटीक पता नहीं चल सका है।

सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें