फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कीड़े हैं बड़े जहरीले

Mon, 10 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
health jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
आजकल रात में तेज रोशनी (बल्ब, ट्यूबलाइट आदि) के आसपास मंडरा रहे काले और भूरे जहरीले कीड़े बेहद खतरनाक हैं। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। इन कीड़ों के अटैक से पहले लाल दाने, फिर चकत्ते पड़ जाते और इलाज नहीं किया गया तो ये बड़े घाव में तब्दील हो जाते हैं।
विज्ञापन

 महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. प्रतीक शिवहरे ने बताया कि ये कीड़े ठंड बरदाश्त नहीं कर पाते। यही कारण है कि सूरज ढलते ही गर्म जगह की खोज में निकल पड़ते हैं। बल्ब, ट्यूबलाइट हैलोजन आदि तेज रोशनी के साथ तेज गर्मी भी फेंकते हैं। इसी कारण ये कीड़े इनके आसपास अपना डेरा जमा लेते हैं। इनकी संख्या लाखों में होती है और इसी कारण रोशनी के आसपास इनका छत्ता सा बन जाता है। ये वहीं गिरते और मरते भी रहते हैं। ये कीड़े काट लें तो मुश्किल होती है। ये त्वचा पर बैठकर जहर छोड़ते हैं। इससे लाल दाने और फिर चकत्ते उभर आते हैं।
डा.शिवहरे ने बताया कि यदि डायबिटीज मरीजों को ये कीड़े काट लें तो वे तत्काल डाक्टर से संपर्क करें, वरना मुसीबत बढ़ जाएगी। यदि तत्काल इलाज नहीं करवाया तो ये चकत्ते घाव में तब्दील हो सकते हैं। तब घाव भरने में काफी वक्त लगेगा और मरीज बेहाल हो सकता है। खून में संक्रमण फैल जाता है। कीड़े काट लें तो तत्काल विशेषज्ञ डाक्टर से संपर्क करें। जिन्हें डायबिटीज नहीं है, वे भी सतर्क रहें। घरेलू नुस्खे आजमाने से बेहतर है कि डाक्टर से सलाह हैं। जैसे-जैसे आराम मिलता है, चकत्ते काले पड़ने लगते हैं और त्वचा पर पपड़ी जम जाती है। तब खुजली होती है लेकिन खुजलाने के बजाय वहां कोई क्रीम या तेल लगाएं। आराम मिलेगा। सर्दी की दस्तक के साथ ही कीड़े खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन


लक्षण
- त्वचा पर लाल दाने और चकत्ते उभर आते हैं।
- दानों पर पस भी पड़ जाता है और दर्द होता है। 
- जलन और बेचैनी के साथ बुखार भी आ सकता है।
- कभी-कभी चकत्ते फोड़ेनुमा हो जाते हैं।
- लापरवाही पर त्वचा पर घाव हो जाता है। 

ऐसे बचें
- पूरी आस्तीन के शर्ट पहनें और गले तक बटन बंद करें।
- बिस्तर पर जाने से पहले उसे अच्छी तरह झाड़ लें।
- बेहतर हो कि मच्छरदानी लगाकर सोएं।
- खानपान की वस्तुओं को ढक कर रखें। 
- सफाई रखें, जमीन में गिरे कीड़ों को साफ कर दें।
- धीमी रोशनी वाले बल्ब और ट्यूबलाइट इस्तेमाल करें। 
- कीड़ा काटे तो त्वचा को तत्काल साफ पानी से धो दें।
- विशेषज्ञ डाक्टर से संपर्क करें और इलाज करवाएं।  
 

त्वचा पर एसिड छोड़ते हैं कीड़े
ये कीड़े त्वचा पर एसिड छोड़ते हैं और इससे घाव हो जाते हैं। एक मरीज ऐसा भी आया था, जिसके भोजन में कीड़ा था और वह कौर के साथ उसके मुंह के रास्ते पेट तक चला गया। उसे उल्टियां हुईं और तेज बुखार आ गया। हालत बिगड़ गई थी लेकिन वह अस्पताल आ गया और उसको समय से उपचार मिल गया तो वह ठीक हो गया। इसलिए कीड़ों से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

 
डा.डी.एस.गुप्ता
जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें