फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे ठप रहा पारीक्षा थर्मल पावर प्लांट

Mon, 03 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

रविवार को पारीछा थर्मल पावर प्लांट की छह में से चार इकाइयां लगभग सवा छह घंटे ठप रहीं। इस कारण ग्रिड लाइन में तकनीकी खराबी बताई गई है। हालांकि, इसका बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा।
पारीछा प्लांट में 110 -110 मेगावाट की इकाई नंबर एक व दो, 210-210 मेगावाट की इकाई नंबर तीन व चार और 250- 250 मेगावाट की इकाई नंबर पांच और छह हैं। इसमें से इकाई नंबर एक में मैंटीनेंस के कारण बंद है। ग्रिड लाइन में तकनीकी खराबी के कारण दिन में लगभग 11.45 बजे अन्य सभी इकाइयां भी ठप हो गई।
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक ओवरलोडिंग के कारण यह स्थिति बनी। ग्रिड फेल होने की खबर फैलने लगी। शाम साढ़े छह बजे परीक्षा पावर प्लांट में फिर उत्पादन शुरू हो गया, लेकिन इकाई नंबर-तीन अभी भी बंद है। इसे दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। उत्पादन ठप होने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा। उधर, ओवरलोडिंग के कारण पनकी कंट्रोल के आदेश पर रविवार की सुबह सवा छह बजे से सवा आठ बजे तक बिजली की कटौती की गई। 
विज्ञापन


आज प्रभावित रहेगी जेल चौराहा सबस्टेशन क्षेत्र बिजली
झांसी। जेल चौराहा विद्युत सब स्टेशन में लगे 10- 10 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर में से एक के ब्रेकर बदले जाने हैं। इस कारण सोमवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दो - दो घंटे के अंतराल पर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस सब स्टेशन से इलाइट, झोकन बाग, एमईएस, सदर, कचहरी के आसपास के क्षेत्र को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें