त्योहारों के मद्देनजर रविवार को पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था का तानाबाना बुना गया। हर हालात से निपटने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद पुलिस फोर्स ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।
दोपहर में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बैठक करके अधीनस्थों को त्योहार के चलते खुरापातियों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि व्यस्ततम बाजारों में लोगों की खरीददारी करने के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। इसलिए वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।
चीता मोबाइल के अलावा पुलिस की पैदल गश्त लगाई जाए। इसके अलावा हर हालात से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ सिटी आलोक शर्मा, सीओ मोंठ अमृत लाल, सीओ सदर संजय कुमार शर्मा, सीओ टहरौली सुरेश कुमार रवि, थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।
मीटिंग के बाद एसपी सिटी ने पुलिस काफिले के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। उनका काफिला इलाइट चौराहा से गोविंद चौराहा, ओरछा गेट, खुशीपुरा होते हुए सदर बाजार, पुलिया नंबर नौ, नगरा, हाट का मैदान, खाती बाबा, नंदनपुरा, सीपरी बाजार होते हुए बीकेडी चौराहा से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा।