फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एलवीएम में होगी भव्य आतिशबाजी, राम मंदिर रथ के होंगे दर्शन

Sat, 20 Jan 2024 03:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी के एलवीएम मैदान में भव्य आतिशबाजी होगी। साथ ही लोग राम मंदिर रथ के दर्शन कर सकेंगे। सांसद अनुराग शर्मा एवं बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शहीद कारसेवकों के परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जााएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार होने जा रहा है। आज का भारत पुरातन एवं नूतन दोनों को ही आत्मसात करते हुए आगे बढ रहा है। श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में डा. पंडित विश्वनाथ शर्मा का अहम योगदान रहा है। इस शुभ दिवस पर शाम पांच बजे से एलवीएम मैदान में आतिशबाजी का भव्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें