फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 28 नर्सिंगहोमों में मुफ्त मरीज देखेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन झांसी के 28 नर्सिंगहोमों में डॉक्टर मरीजों से ओपीडी फीस नहीं लेंगे। बगैर किसी शुल्क के मरीज देखे जाएंगे। झांसी नर्सिंगहोम एसोसिएशन की पहल पर शहर के इन नर्सिंगहोमों ने ओपीडी फीस माफ रखने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रभु श्रीराम के फ्लैक्स झांसी नर्सिंगहोम एसोसिएशन की तरफ से शहर के 63 नर्सिंगहोमों में लगवाए गए हैं। अब एसोसिएशन ने इस दिन ओपीडी में नि:शुल्क मरीज देखने का एलान किया है। झांसी नर्सिंगहोम एसोसिएशन के सचिव डॉ. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों को ओपीडी फीस से छूट देने के समर्थन में 28 नर्सिंगहोम संचालकों में सहमति बन गई है। ऐसे में 22 जनवरी को केदारनाथ हॉस्पिटल, झांसी ऑर्थोपेडिक, नारायण, लाइफ लाइन, कमला, निर्मल, सुभदीप आईसीयू, मां पीतांबरा क्योर एंड केयर, जेन्या, खुराना, अवतार हॉस्पिटल, लक्ष्मण सेठ, मेवा चौधरी, कान्हा, राघवेंद्र, सांवल हॉस्पिटल, बंसल, निगम, वात्सल्य, चिरंजीव, नजा, शंकर मल्टीस्पेशियलिटी, बुंदेलखंड सुपर स्पेशियलिटी, मां पीतांबरा हॉस्पिटल सीपरी बाजार, उपचार, आत्माराम बेबीकेयर, शिव नर्सिंगहोम में मरीजों की ओपीडी फीस नि:शुल्क रहेगी।
विज्ञापन

अंबाला सिटी जिला उपायुक्त कार्यालय में सरकार विरोधि नारेबाजी करते पटवार एसोसिएशन के कर्मचारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें