संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। इस्कॉन मंदिर में युवाओं के लिए भव्य कार्यक्रम होंगे। लोकनाथ स्वामी महाराज 12 अप्रैल को इस्कॉन मंदिर में सत्संग भवन एवं छात्रों के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। शाम को भव्य युवा उत्सव का आयोजन होगा।
युवा उत्सव में झांसी के विभिन्न कालेजों और पुस्तकालयों से लगभग 700 युवा हिस्सा लेंगे। उत्सव में नाटक, नृत्य और मंत्र रॉक बैंड जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य वक्ता लोकनाथ स्वामी महाराज युवाओं को मन की शक्ति को पहचानने एवं सही दिशा में प्रयोग करने के लिए मार्गदर्शन देंगे। 13 अप्रैल की सुबह और शाम को वह भागवत प्रवचन देंगे। इस्कॉन झांसी के अध्यक्ष बृजभूमि दास ने कहा कि हम समाज की सेवा करने का प्रयास कर रहे है। इस अवसर पर पीयूष रावत, वृज जन रंजन दास, प्रिय गोविंद दास आदि मौजूद रहे।