फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के गेट पर जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार की दोपहर कलक्ट्रेट के गेट पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पारिवारिक न्यायालय में मध्यस्थता के लिए आए पति-पत्नी पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ भी मारपीट कर दी। इससे काफी देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

आपसी विवाद के मामले में पति-पत्नी बुधवार को पारिवारिक न्यायालय पहुंचे थे। यहां मध्यस्थता केंद्र में दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई। इसके बाद वे बाहर आ गए। बाहर आते ही कलक्ट्रेट के गेट पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष के लोगों को मारना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। बीच बचाव करने पहुंचे अधिवक्ताओं पर भी वे हमलावर हो गए। जानकारी होने पर अन्य अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बीच में पहुंचकर मामले को शांत कराया। सीओ सिटी राजेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें