फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहिये नहीं पटरी में थी खामी... इसलिए बेपटरी हुआ था गीता जयंती एक्सप्रेस का कोच

Wed, 29 May 2024 04:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बीती 23 मई को शंटिंग के दौरान खजुराहो स्टेशन पर पटरी से उतरे गीता जयंती एक्सप्रेस के कोच के पहियों में कोई खामी नहीं थी। पहियों की जांच के बाद सामने आया है कि कोच पटरी में खामी की वजह से डिरेल हुआ था। अब रेलवे के उच्च अधिकारी इसकी तलाश में जुट गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस प्वाइंट पर कोच पटरी से उतरा था, वहां पहले भी एक ट्रेन पटरी से उतर चुकी है।
बीते बृहस्पतिवार को खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस का एस-2 कोच खजुराहो में पटरी से उतर गया था। मामले में डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने जांच बैठा दी थी। सोमवार को कोच जांच के लिए झांसी लाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कोच के जो पहिये पटरी से उतरे थे उनकी मोटाई ठीक थी। इसकेे अलावा अन्य पहलू पर भी कोच में कोई खामी नहीं मिली। कोच केयर डिपो में लगी व्हील लेथ मशीन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जो कोच पटरी से उतरा है, वह बिलकुल ठीक है। अब अफसर पटरी में खामी मानते हुए मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
गीता जयंती के पटरी से उतरने के मामले में छह सदस्यीय उच्च अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई है। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। किन कारणों से कोच पटरी से उतरा इसकी असल वजह विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें