फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रक्सा टोल प्लाजा से करारी तक 20 किलोमीटर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी-ग्वालियर मार्ग पर टनल निर्माण के चलते एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई। रक्शा टोल से करारी 20 किलोमीटर तक जाम लग गया। 36 घंटे बाद भी रविवार रात 11 बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सके। वाहन रेंगकर यहां से गुजरते रहे। वाहनों में सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।



झांसी-शिवपुरी मार्ग पर टनल (सुरंग) का निर्माण चल रहा है। इसके चलते, यहां वाहनों को आने-जाने के लिए बेहद संकरा रास्ता दिया गया है। यह रास्ता ट्रैफिक लोड लेने में पहले से ही सक्षम नहीं है। बारिश के चलते यहां के हालात बिगड़ रहे हैं। बारिश के कारण यहां पहले भी जाम लगा था, लेकिन जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया और सुधार कार्य नहीं कराया गया। ऐसे में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


सुबह से शाम और फिर शाम से रात तक वाहन रेंगते रहे। रविवार को यहां एनएचएआई ने सुधार कार्य कराया और वाहनों के डायवर्जन के प्रयास किए, लेकिन जाम की स्थिति खत्म नहीं हो पाई। रविवार रात तक जाम के कारण वाहन सवार परेशान रहे। यहां ट्रक, डंपर, कार, ऑटो, टेंपो और बाइक सवार भी फंसे रहे।



रास्ता बेहद संकरा, वाहनों का ट्रैफिक लोड लेने में सक्षम नहीं

सुरंग निर्माण के चलते यहां आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। आने-जाने के लिए खुदाई स्थल से सटकर रास्ता दिया गया है। यह रास्ता संकरा होने के साथ-साथ खतरे से भरा हुआ है, क्योंकि इस पर हैवी वाहन अनवरत चलते रहते हैं। बारिश के समय में तो स्थिति और भी खराब हो गई। मिट्टी धंसकने की आशंका बनी हुई है। वाहनों के जैसे-तैसे गुजरने के चलते जाम के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन








झांसी-ग्वालियर बाईपास पर हो रहे टनल निर्माण में बारिश से व्यवधान हुआ है। यहां वाहनों के आवागमन के लिए दिए गए रास्ते से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। इसके चलते वाहन धीरे-धीरे गुजर रहे हैं। समस्या में सुधार कार्य कराया जा रहा है। - तनवीर सहरावत, परियोजना निदेशक, एनएचएआई झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें