झांसी। झांसी समेत आसपास के जिलों में हो रही भारी बारिश के चलते डीएम ने कैंप कार्यालय पर उच्च स्तरीय बैठक की। डीएम मृदुल चौधरी ने कहा कि बारिश के चलते डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण नदियां उफान पर हैं। नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीण किसी भी हाल में नदी के किनारे और टापू पर न जाएं। कहा कि जो गांव नदी के किनारे हैं और पानी छोड़े जाने की स्थिति में प्रभावित हो सकते हैं। वहां के प्रधान, ग्राम निगरानी समिति, लेखपाल, सचिव सहित अन्य सभी सतर्क रहें। बताया कि माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने से सुकुवां-ढुकुवां बांध, पारीछा बांध और पहाड़ी बांध पर प्रशासन नजर रखे हैं। यदि कोई समस्या हो तो तत्काल कलेक्ट्रेट के जन सुविधा केंद्र के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0510-2371199, 0510-2371100 पर तत्काल सूचना दें। ब्यूरो