झांसी। ईश्वर अपने हर बच्चे के साथ नहीं रह सकता, तभी उसने मां बनाई...। मां परिवार की धुरी होती है। मदर्स डे (आठ मई) के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में आईं महिलाओं ने कहा कि मां एक बच्चे के लिए सब कुछ होती है। सभी ने कहा कि मेरी मां की जैसी कोई नहीं। इस दौरान अपनी मां को याद कर कई महिलाएं भावुक भी हो उठीं। उन्होेेंने कहा कि वे भी अपनी मां की तरह ही बनना चाहती हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतर समाज और देश के निर्माण में मां की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
अपर्णा दुबे ने कहा कि मां कभी नर्स बन जाती है तो कभी टीचर बन जाती है। हर रूप में मां अपने बच्चों का साथ निभाती है। मां बच्चों के लिए सर्वस्व ओर सर्वांगीण होती है। रेखा उपाध्याय ने कहा कि मां एक शिल्पकार की तरह अपने बच्चों को ढालती है। कामिनी बघेल ने कहा कि दुनिया में मां से बड़ी कोई भूमिका नहीं होती है। मां अपने बच्चे के चेहरे को पढ़कर उसकी मनोस्थिति समझ जाती है। डा. दीप्ती कपूर ने कहा कि ईश्वर अपनी हर संतान के साथ नहीं रह सकता, तभी उसने मां को बनाया।
कविता ने कहा कि मां के बारे में जितना कहो उतना कम है। मां की महिमा का बखान नहीं किया जा सकता। प्रेरणा ने कहा कि भगवान को तो नहीं देखा, लेकिन मां में ही भगवान नजर आता है।
डा. मोनिका गोस्वामी ने कहा कि हर विपरीत परिस्थिति में मां अपने बच्चों की ढाल बनकर खड़ी हो जाती है। दुनिया में हर रिश्ते से बड़ा रिश्ता मां और उसकी संतान का होता है। परवीन नूर ने कहा कि मां शब्द पूरे ब्रह्मंड को अपने आप में समेटे हुए है। ये रूह से निकलने वाला शब्द है। मां हर बच्चे के लिए उसका गौरव होती है। पूजा आनंदानी ने कहा कि हर मां के दिल में हमेशा एक कसक होती कि वो अपने हाथों से अपने बच्चे का भविष्य लिखे। सुनीता राय ने कहा कि हर महिला मां बनने के बाद और भी सशक्त हो जाती है। अपने बच्चों की हर समस्या का समाधान मां के पास होता है। मां बच्चों का सब कुछ होती है।
इंदिरा चतुर्वेदी ने कहा कि हर बच्चे की पहली गुरु उसकी मां होती है। मां के बगैर सभी का जीवन अधूरा होता है। मां हो या न हो, परंतु उसका साया हमेशा बच्चों के सिर पर होता है। आराधना आनंदानी ने कहा कि हर परिवार की धुरी मां होती है। बच्चों की दुनिया अपनी मां के इर्दगिर्द ही होती है। ये बात सच है कि मां के चरणों में ही बच्चों की जन्नत होती है। वंदना पांडेय ने कहा कि एक अच्छे समाज के निर्माण में मां की बड़ी भूमिका होती है। हर अच्छे और महान इंसान का निर्माण मां ही करती है। मां ही इस सृष्टि की जननी है।
ममता नायक, नीलम शर्मा और निकिता द्विवेदी ने कहा कि मां बच्चे को कभी दुलारती है तो कभी डांटती है। अपने बच्चों की बेहतरी के लिए मां हर उपाय करती है। मां के बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होता है।
मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती है। सही मायने में इसका अहसास तब होता है, जब कोई महिला खुद मां बनती है। मां से बड़ा कोई शब्द इस सृष्टि में बना ही नहीं है।
-------------------
मां कभी नर्स बन जाती है तो कभी टीचर बन जाती है। हर रूप में मां अपने बच्चों का साथ निभाती है। मां बच्चों के लिए सर्वस्व ओर सर्वांगीण होती है।
- अपर्णा दुबे
मां एक शिल्पकार की तरह अपने बच्चों को ढालती है। देश और दुनिया के जितने भी महान लोग हुए हैं, उन सभी के पीछे उनकी मां का साया होता है।
- रेखा उपाध्याय
दुनिया में मां से बड़ी कोई भूमिका नहीं होती है। मां अपने बच्चे के चेहरे को पढ़कर उसकी मनोस्थिति समझ जाती है। ये गुण केवल मां में ही होता है।
- कामिनी बघेल
ईश्वर अपनी हर संतान के साथ नहीं रह सकता, तभी उसने मां को बनाया। मां दुनिया में भगवान का ही रूप होती है। बच्चों को पौधों की तरह सींचती है।
- डा. दीप्ती कपूर
मां के बारे में जितना कहो उतना कम है। मां की महिमा का बखान नहीं किया जा सकता। हर मां की तमन्ना होती है कि वो अपने बच्चों की किस्मत खुद लिखे।
- कविता
भगवान को तो नहीं देखा, लेकिन मां में ही भगवान नजर आता है। बच्चों के रास्ते में मां फूल बिछाती है। सही रास्ते पर ले जाने के लिए कांटा भी चुभोती है।
- प्रेरणा
हर विपरीत परिस्थिति में मां अपने बच्चों की ढाल बनकर खड़ी हो जाती है। दुनिया में हर रिश्ते से बड़ा रिश्ता मां और उसकी संतान का होता है।
- डा. मोनिका गोस्वामी
मां शब्द पूरे ब्रह्मंड को अपने आप में समेटे हुए है। ये रूह से निकलने वाला शब्द है। मां हर बच्चे के लिए उसका गौरव होती है।
- परवीन नूर
हर मां के दिल में हमेशा एक कसक होती कि वो अपने हाथों से अपने बच्चे का भविष्य लिखे। हर मां अपने बच्चे को दुनिया का सबसे अच्छा इंसान बनाना चाहती है।
- पूजा आनंदानी
हर महिला मां बनने के बाद और भी सशक्त हो जाती है। अपने बच्चों की हर समस्या का समाधान मां के पास होता है। मां बच्चों का सबकुछ होती है।
- सुनीता राय
हर बच्चे की पहली गुरु उसकी मां होती है। मां के बगैर सभी का जीवन अधूरा होता है। मां हो या न हो, परंतु उसका साया हमेशा बच्चों के सिर पर होता है।
- इंदिरा चतुर्वेदी
हर परिवार की धुरी मां होती है। बच्चों की दुनिया अपनी मां के इर्दगिर्द ही होती है। ये बात सच है कि मां के चरणों में ही बच्चों की जन्नत होती है।
- आराधना आनंदानी
एक अच्छे समाज के निर्माण में मां की बड़ी भूमिका होती है। हर अच्छे और महान इंसान का निर्माण मां ही करती है। मां ही इस सृष्टि की जननी है।
- वंदना पांडेय
मां बच्चे को कभी दुलारती है तो कभी डांटती है। अपने बच्चों की बेहतरी के लिए मां हर उपाय करती है। मां के बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होता है।
- ममता नायक
मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती है। सही मायने में इसका अहसास तब होता है, जब कोई महिला खुद मां बनती है।
- नीलम शर्मा
मां ही वो शख्स होती है, जो अपने बच्चे के हर सुख-दुख में समान भागीदारी रखती है। मां से बड़ा कोई शब्द इस सृष्टि में बना ही नहीं है।
- निकीता द्विवेदी