फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर में कई जगह सुधार तो कहीं बिजली संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। तकनीकी फेरबदल के बाद शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में बिजली संकट की समस्या बनी हुई है। शनिवार रात और रविवार दोपहर नंदनपुरा, सीपरी और सूती मिल बिजलीघरों से जुड़े हिस्सों में आपूर्ति प्रभावित रही। नंदनपुरा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा, सीपरी, सूती मिल क्षेत्रों में बिजली का आवाजाही लगी रही।



हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुधार कार्य के बाद आपूर्ति सुचारू हुई। पिछले कुछ दिनों से शहर में बिजली संकट बना हुआ है। स्थिति यह है कि कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। इसके सुधार के लिए अधिकारियों ने योजना बनाई। फीडरों और लोड को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसका असर यह हुआ कि पहले की अपेक्षा ओवरलोड की समस्या खत्म हुई और बिजली सिस्टम पर सुधार हुआ। इसके बावजूद, अभी भी कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


शहर के कुछ हिस्सों में शनिवार की रात और रविवार दोपहर बिजली की समस्या गहराई रही। इसमें सीपरी बाजार से जुड़े क्षेत्र भानुदेवी गोयल क्षेत्र में फेस न आने से मोहल्लों में दिक्कत रहीं। यहां खालसा, जर्मनी व सीपरी फीडरों पर तकनीकी खराबी रही। इससे क्षेत्र की बिजली बंद रही। इसके अलावा, यहां ट्री कटिंग व वोल्टेज की समस्या निदान के लिए ट्रांसफार्मर पर कार्य कराया गया। इससे भी कुछ घंटे आपूर्ति बाधित रही।



सूती मिल बिजलीघर पर भी वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए कार्य कराया गया। इसके अलावा, नंदनपुरा बिजलीघर के लिए आई 33 केवी लाइन पर भी फाल्ट आने से समस्या बनी रही। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या अधिकतर जगहों पर बनी रही। मुन्नालाल पावर हाउस पर भी बिजली की आवाजाही रही। उधर, अयोध्यापुरी कॉलेनी में शनिवार की रात से लेकर रविवार की दोपहर तक बिजली की आवाजाही लगी रही। सुबह बिजली कटौती की वजह से लोगों को पानी की भी समस्या हुई।
विज्ञापन


वर्जन -

बिजली के सुधार के लिए काफी कुछ कार्य कराया गया, लेकिन अभी भी कार्य की जरूरत है। कार्य कराए जा रहे हैं। ओवरलोड की समस्या है, उसके निदान के लिए हर संभव प्रयास है। कोशिश है कि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दी जाए। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, शहर झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें