फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अमृत पेयजल योजना के निर्माण कार्य में फंसा पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वीकृत जमीन पर काम शुरू होने में रोड़ा, अन्य जगह जमीन तलाश में जुटा विभाग, 8 माह पहले 12 करोड़ की धनराशि की जा चुकी स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। बीस हजार आबादी की प्यास बुझाने के लिए शासन द्वारा स्वीकृत 12 करोड़ की लागत से अमृत पेयजल योजना का निर्माण कार्य टेंडर प्रकिया के पांच माह पहले पूर्ण होने के बाद भी अधिकारियों की लचर कार्यशैली से अभी तक शुरू नहीं कराया गया। राजस्व विभाग द्वारा जमीन का चयन कर उपलब्ध करा दी है लेकिन विभाग अन्य जगह जमीन तलाशने में जुटा है। इससे अमृत पेयजल योजना का कार्य शुरू न किए जाने से नगर के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

एरच नगर को अमृत पेयजल योजना में चयन कर 12 करोड़ 63 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके लिए जमीन भी चयनित कर ली गई थी, लेकिन उक्त जमीन पर कब्जे की समस्या को लेकर जलनिगम के अधिकारियों ने उक्त जमीन पर निर्माण से मना कर दिया है। नगर में योजना के तहत 1800 परिवारों को संयोजन देकर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा नगर में बिछाई जाने वाली पाइपलाइन का सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत नगर के सभी दस वार्डों में 21 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाए जाने के साथ टैंक ओर जलाशय का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि अमृत पेयजल योजना के लिए चयनित जमीन पर अवैध कब्जे की समस्या से अन्य जगह जल्द जमीन का चयन कर विभाग द्वारा स्टीमेट रिवाइज कराया जा रहा है। प्रकिया पूर्ण होते ही जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें