फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 17 और 18 जुलाई को भी तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जनपद में 17 और 18 जुलाई को भी तेज बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। वहीं, मंगलवार को भी दोपहर में रुक-रुककर शाम तक कभी तेज तो कभी रिमण्मि बारिश होती रही। शाम पांच बजे के आसपास बारिश थमी। दिनभर में करीब आठ मिलीमीटर पानी गिरा।
विज्ञापन




झांसी में 21 जून से लगातार बारिश हो रही थी। 23 दिन बाद सोमवार को बारिश थम गई थी। मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही मची हुई थी। बीच-बीच में धूप भी खिल जा रही थी। इससे उमस हो गई थी। दोपहर एक बजे के आसपास घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम पानी गिरता रहा। इसके बाद भी रुक-रुककर पांच बजे तक पानी गिरा। इससे उमस से लोगों को राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब 17 और 18 जुलाई को भी भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें