फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में पशुओं के जटिल ऑपरेशन का नहीं है इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गंभीर रोगों से ग्रसित पशुओं के जटिल ऑपरेशन का जनपद के पशु अस्पतालों में इंतजाम नहीं है। इसके लिए पशु पालकों को बाहरी जनपदों की ओर रुख करना पड़ जाता है, जिसमें उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ती है। पैसा भी अतिरिक्त खर्च होता है।
जनपद में 23 पशु अस्पताल हैं। इसके अलावा 39 पशु सेवा केंद्र भी हैं। साथ ही 20 पशुधन प्रसार अधिकारी भी नियुक्त हैं। इसके बावजूद, जिले में पशुओं के प्राथमिक उपचार का ही बंदोबस्त है। यहां बीमार पशुओं के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जाती है। साथ ही गर्भाधान की सुविधा भी हैं। लेकिन, गंभीर रोगों से ग्रसित पशुओं के जटिल ऑपरेशन की यहां व्यवस्था नहीं है। इस तरह के ऑपरेशन कराने के लिए पशुपालकों को अपने पशु दतिया व आसपास के अन्य जनपदों में ले जाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
झांसी में पशुओं का एक बड़ा अस्पताल शासन की योजना में शामिल है। इसके बन जाने से यहां हर तरह के इलाज की सुविधा पशुओं को मिलेगी। - डॉ. संजय कुमार सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें