फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांगकर ले जाती थी सुनसान जगह, फिर बनवा लेती थी वीडियो, उसके बाद गैंग करता था कमाई

Wed, 12 Aug 2020 03:55 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
पकड़े गए गैंग के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लिफ्ट मांगने के बाद वाहन पर सवार होकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जिले की मऊारानीपुर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से मोबाइल भी मिले हैं। इनसे वीडियो बनाकर रुपये मांगे जाते थे। पकड़ा गया गिरोह लंबे समय से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 

विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों को बुधवार सुबह मऊरानीपुर पुलिस ने ओवरब्रिज के पास पकड़ा। गिरोह के पकड़े गए मऊरानीपुर के मैलोनी गांव निवासी नेहा यादव, मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ स्थित थाना लिधौरा के गांव उदयपुरा निवासी रंजीत यादव, राहुल व एवनी गांव निवासी महेंद्र अहिरवार ने अपना जुर्म कुबूल किया। 

गैंग की सरगना नेहा अकेले सड़क पर पहुंचकर बाइक सवार राहगीरों से लिफ्ट मांगती थी, इसके बाद बाइक पर सवार होकर बातों में लेकर सूनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करती थी। इसी बीच साथी सक्रिय होकर पीछा कर चोरी छिपे वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनको वीडियो भेजकर रुपये लेते थे। दर्जनों लोगों को ये गैंग अपना शिकार बना चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें