फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल से छूटने के बाद गैंग बनाकर करने लगे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रेमनगर थाने में चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए बदमाश। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें पकड़ा गया एक आरोपी कोरोना काल में जेल से पैरोल पर छूटने के बाद बाहर गैंग बनाकर वाहन चोरी करने लगा। पुलिस ने इनके पास से दस चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार की रात प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र सिंह ने डगरिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान तीन बाइक सवार युवकों को पकड़ा। शक होने पर पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। जहां से बाइक चोरी की निकलने पर पुलिस तीनों को थाने लाई। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
तीनों ने अपने नाम पुलिया नंबर नौ निवासी शिवम माहौर, हंसारी की टपरियन निवासी पवन अहिरवार व थाना चिरगांव के मातन मोहल्ला निवासी दीपक अहिरवार बताया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर छिपा कर रखी गई चोरी की नौ बाइकों को डगरिया के पास से बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना पवन है। जो कोरोना काल में पैरोल मिलने के बाद जेल से छूटा था, इसके बाद फिर से अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। तीनों पर वाहन चोरी के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें