फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

विज्ञापन
रक्षा बंधन पर भाइयों के हाथ में राखी बांधतीं बहनें। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। महानगर में सोमवार को श्रावणी पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया और उनकी कलाइयों में राखी बांधी तथा परमात्मा से उनकी सुख समृद्धि और लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लिया और अपनी अपनी बहनों को आकर्षक उपहार दिए।
विज्ञापन

पर्व को लेकर सुबह से ही सभी घरों में उत्साह दिखा। घरों में एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाए गए। भद्रा के बाद सुबह साढे़ नौ बजे से शुभ मुहूर्त में बहनों ने राखियां बांधना शुरू कर दी। बहनों ने पहले भगवान की पूजा अर्चना की इसके बाद रेशम के धागे से बनी आकर्षक सुंदर सुंदर राखी अपने भाइयों को बांधी। साथ ही रसगुल्ला, लड्डू खीर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर भाइयों ने अपनी बहनों को आकर्षक उपहार प्रदान किए। त्योहार के कारण बड़ा बाजार गंधीगर का टपरा, बिसाती बाजार, सदर बाजार, इलाइट चौराहा व सीपरी बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की ज्यादा चहल-पहल रही।
देवताओं को बांधी राखी
श्रावणी पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान को राखी अर्पण की। देव प्रतिमाओं और पुरोहितों को भी राखी बांधी। महानगर के श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर कारगिल पार्क सीपरी के मंदिरों सखी के हनुमान मंदिर मुरली मनोहर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें