फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का दुस्साहस, पुलिस कर्मी के घर से चुरा ले गए लाखों की संपत्ति

विज्ञापन
कमरे में बिखर पड़ा सामान।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बदमाश बेखौफ हैं। आम आदमी को तो छोड़ो वे पुलिस कर्मियों के यहां भी हाथ साफ कर रहे हैं। रविवार की रात बदमाश थाना नवाबाद स्थित गुमनावारा में रहने वाले पुलिसकर्मी के सूने मकान बाइक, दो एलईडी व अलमारी के लॉकर में रखे हजारों रुपये के जेवरात व रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के गुमनावारा निवासी मोहम्मद हुसैन ललितपुर जिले में डायल 112 में तैनात हैं। उनकी पत्नी व बच्चे झांसी में ही रहते हैं। 29 फरवरी की रात वह परिवार समेत जालौन में अपनी बेटी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मौका पाकर चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। कमरे में रखी अलमारी तला तोड़कर लॉकर में रखे जेवरात, रुपये समेत बाइक व दो एलईडी चोरी कर भाग निकले। सोमवार सुबह घर पहुंचने पर मोहम्मद हुसैन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। पीड़ित ने एफआईआर के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें