फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का मालिक क्वारंटीन सेंटर में, घर में चोरों का धावा

विज्ञापन
theft attack
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली में रहने वाले एक कारोबारी मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन थे। इसका फायदा उठाकर सूने मकान से चोर हजारों रुपये का माल चोरी कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोेतवाली क्षेत्र स्थित गुंसाईपुरा निवासी एक कारोबारी अकेले मकान में रहते हैं। बीते दिनों काम के सिलसिले में बाहर से लौटने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई। 30 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। मकान में ताला लगा हुआ था। इस बीच मौका पाकर शनिवार की रात चोर मकान में छत के रास्ते से प्रवेश कर गए। कमरे में रखी एलईडी व अन्य हजारों रुपये का माल लेकर भाग गए। रविवार सुबह पड़ोसियों से घटना की जानकारी मकान मालिक को मिली। उनकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सीपरी क्षेत्र में भी हुई चोरी
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वर नगर निवासी अंजली खरे के मकान से भी चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 2 जुलाई की रात घर पर कोई नहीं था। इसी बीच कमरे में रखे रुपये, जेवरात, टीवी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
झांसी। थाना बबीना क्षेत्र में रेलकर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
ललितपुर के जिला पूराकलां स्थित हंसार कलां निवासी रेलकर्मी मजबूत सिंह का शव सुकुवा-ढुकुवा रोड पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची मृतका की पत्नी मालती ने नगरा कॉलोनी निवासी संदीप व उसके साथी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें