फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: युवक को कार में फंसाकर 300 मीटर घसीटा, लहूलुहान हाल में छोड़कर भागे, रुपये ट्रांसफर कराने के बाद वारदात

Wed, 19 Aug 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कार सवार युवकों ने मनी ट्रांसफर संचालक से 60 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के बाद उसे रुपये देने के बजाए कार से घसीटा और उसके साथ मारपीट भी की। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। 
विज्ञापन
मनी ट्रांसफर संचालक के साथ मारपीट। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराने के बाद कार सवार चार युवकों ने मनी ट्रांसफर संचालक को कार में फंसाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा। इसके बाद लात-घूंसों से पीटकर उसे लहूलुहान हालत में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डगरवाह गांव के पास छोड़कर भाग निकले। सड़क पर घसीटे जाने से युवक के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन



कसोधन गांव निवासी रिंकू प्रजापति (24) गांव के पास ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की दुकान चलाता है। सोमवार रात करीब नौ बजे शिवपुरी की ओर से कार सवार चार युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक ने 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने की बात कही। 10 प्रतिशत कमीशन तय होने के बाद युवक ने अपने मोबाइल से क्यूआर कोड दिया। रिंकू ने दो बार में 30-30 हजार रुपये करके कुल 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

कार से घसीटने के बाद लात-घूंसों से पीटा
रिंकू ने जब नकद रुपये मांगे तो युवक ने कार से पैसे लाकर देने की बात कही। रिंकू भी उसके पीछे हाईवे पर खड़ी कार तक चला गया। कार में बैठते ही युवक शीशा ऊपर करने लगा। शक होने पर रिंकू ने अपना हाथ खिड़की के अंदर डाल दिया। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया और कार चलाकर उसे करीब 300 मीटर तक घसीटते ले गए। कुछ दूर जाकर युवकों ने कार रोकी और रिंकू को नीचे उतारकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। विराज ढाबे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर कार से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर प्रिया सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उनकी तलाश में पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश में भी दबिश दी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घायल रिंकू के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में पैसों के विवाद की बात सामने आई है। - प्रिया सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें