फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



लुहारी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सदस्य अनिल राज के नेतृत्व में कस्बा लुहारी सहित आसपास के गांवों में कलश बंधन यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन



यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए। यात्रा में ग्रामीणों की सहभागिता से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर लालाराम कोटेदार, जनक किशोर, रविंद्र सिंह, महेंद्र समेले, परशुराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि संत रविदास महाराज के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें