फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राजघाट नहर से 27 घंटे बाद बरामद हुआ युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा के राजघाट नहर में गिरे रघुवीर (25) का शव 27 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह वह नहर में असंतुलित होकर गिर गया था। इसके बाद से पुलिस उसे नहर में तलाश रही थी। घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर से उसका शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के गांधीनगर मोहल्ला निवासी रघुवीर बुधवार को अपनी बुआ की त्रयोदशी में शामिल होने रक्सा के ढिकौली गांव आया था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह गांव के पास बहने वाली राजघाट नहर के पास घूम रहा था। उसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह नहर में जा गिरा। नदी में काफी तेज पानी चल रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में वह ओझल हो गया। रक्सा पुलिस ने गोताखोरों को उतारा। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नहर बंद कराई गई। इसके बाद से उसकी तलाश हो रही थी लेकिन उसका पता नहीं लगा। शुक्रवार को भी उसकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया था। दोपहर करीब 12 बजे रघुवीर का शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर बरामद हो गया। उसका शव मिलने से पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में पत्नी निशा समेत एक साल का बेटा गोलू है। परिवार का वह इकलौता कमाने वाला सदस्य था। थाना प्रभारी रूपेश कुमार के मुताबिक पांव फिसलने की वजह से रघुवीर नहर में गिरा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें