फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुंशी के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मुंशी के साथ शाम को निकला था। शुक्रवार रात बल्लमपुर रोड पर वह लहूलुहान हाल में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई।
विज्ञापन

बिजौली निवासी संजय वंशकार (30) एक ठेकेदार के फ्लैट में परिवार के साथ रहकर उसका हाथ बंटाता था। संजय की पत्नी का कहना है कि 12 जून की शाम ठेकेदार के यहां मुंशी संजय को लेने घर आया। इसके बाद वह उसे लेकर चला गया। देर-रात तक संजय लौटकर नहीं आया। पत्नी के पता लगाने पर भी कुछ मालूम नहीं चला। परिजन ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। देर-रात संजय बल्लमपुर रोड के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। छानबीन करने पर वह मुंशी के साथ शाम 7:57 बजे तक दिखा। प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें