फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गिड़गिड़ाता रहा युवक... पीटते रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की नहीं हो पाई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि में बुधवार रात पकड़ा गया युवक अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, बावजूद आरोपी उसे बेरहमी से पीटते रहे। युवक को पुलिस के सुपुर्द करने की जगह आरोपियों ने उसे रस्सी से जकड़कर ट्रैक्टर के पहिये से बांध दिया। लगभग दो घंटे तक अमानवीय यातना झेलने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया।


पिछले चार महीने से बुंदेलखंड विवि के स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। यहां पर छतरपुर और पन्ना से आकर श्रमिक निर्माण कार्य कर रहे हैं। कुछ श्रमिक निर्माण कार्य स्थल पर ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बुधवार रात को युवक जब विवि परिसर में निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचा तो उसने एक झोपड़ी के बाहर सो रही महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो यहां सो रहे अन्य श्रमिक जाग गए। इस पर युवक घबराकर वहां से भागने लगा। महिला के पति और अन्य श्रमिकों ने युवक को पकड़ लिया और वहां खड़े ट्रैक्टर के पहिये से बांध दिया। इसके बाद युवक को पीटा जाता रहा, जबकि वह लगातार जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माने। सुबह 5:30 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जबकि, युवक को दबोचने के तत्काल बाद पुलिस को मामले की सूचना दी जानी चाहिए थी। लेकिन, जब युवक की जान चली गई, तब पुलिस को बुलाया गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वह सफेद रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुए है। वह नंगे पैर था। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए था। लेकिन, लोगों ने ऐसा नहीं किया। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
श्रमिक पहले भी कर चुके मारपीट
बुंदेलखंड विवि परिसर में चहारदीवारी का निर्माण कर रहे श्रमिक पहले भी एक युवक से मारपीट कर चुके हैं। एक महीने पहले श्रमिकों ने विवि परिसर में ही एक युवक को पकड़कर पीटा था। श्रमिकों ने आरोप लगाया था कि युवक माेबाइल चोरी करने पहुंचा था। इसके बाद विवि प्रशासन ने ठेकेदार को श्रमिकों को हटाने के लिए कहा था। बताया जाता है कि ठेकेदार ने होली के बाद श्रमिकाें को हटाने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब एक और युवक श्रमिकों के हमले का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें