फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। मंगलवार को टोड़ी फतेहपुर थाना इलाके के ग्राम रेवन में एक युवक ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
ग्राम रेवन निवासी कन्हैयालाल अहिरवार (33) की पत्नी कविता अपने मायके सीपरी बाजार थाना इलाके के ग्राम अंबावाय गई हुई थी। इसी दरम्यान उसने घर में साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे को दरवाजा न खुलने पर बड़े भाई संतोष ने उसे आवाज दी। दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसी पर सीढ़ी लगाकर वह कमरे के अंदर पहुंचा। अंदर भाई कन्हैयालाल फंदे पर झूलता हुआ मिला। यह देख उसके मुंह से चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर टोड़ी फतेहपुर थाने के उपनिरीक्षक शिवसागर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बेटों को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें