फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन


मऊरानीपुर। सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम खिसनी खुर्द में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार लखन कुशवाहा (44) पुत्र हरीराम कुशवाहा निवासी पथरईयां खिरक ग्राम खिसनी खुर्द ने रात्रि में अपने कमरे में छत के कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि शादीशुदा पुत्र की एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाने पर अवसाद में रहता था, जिससे वह अधिक शराब पीने लगा था। रात्रि में वह अपने कमरे में सोने के लिये गया था। सुबह फांसी के फंदे से झूलता मिलने पर थाना सकरार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
























जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की हालत बिगड़ी
मऊरानीपुर।जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की हालत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी हरगोविन्द निवासी ग्राम बुढाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया गया कि पूनम ने पारिवारिक कलह को लेकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
















ऊंचाई से गिरने से युवक घायल

मऊरानीपुर। ऊंचाई से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह पुत्र रामचरन निवासी ग्राम बरौरी को घायल अवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया गया कि अचानक ऊंचाई से गिरने से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें