झांसी। अब तक महंगी सब्जियां खा रहे लोगों को लोकल पैदावार बाजार में आने से काफी राहत मिली है। पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक गिरावट आ गई है। इसके अलावा नए आलू के दामों में भी 10 रुपये किलो तक की कमी आई है।
बारिश में सब्जियां खराब हो जाने, मांग की तुलना में माल कम आने के चलते सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे थे। सबसे ज्यादा महंगाई टमाटर पर आ गई थी। इसके दाम सौ रुपये किलो तक पहुंच गए थे। इसके अलावा प्याज, मटर, अदरक, लहसुन के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई थी। मगर स्थानीय सब्जियां बाजार में आने के बाद दामों में गिरावट आई है। झांसी के बरुआसागर में अदरक की खेती होती है, ऐसे में इसके दामों में 30 रुपये किलो तक की गिरावट आई है। सब्जी विक्रेता बनमाली ने बताया कि इस सीजन में झांसी में हरी सब्जियों की भी अच्छी पैदावार हुई है। इस कारण मिर्च, गोभी, मटर, शिमला मिर्च आदि के दाम भी कम हुए हैं।
ये हैं दरें
...........
सब्जी अब पहले
आलू 20 40
प्याज 20 40
टमाटर 30 80
गाजर 30 40
मटर 40 80
गोभी 30 60
अदरक 40 70
मिर्च 30 60
बैंगन 30 40
लौकी 20 30
शिमला मिर्च 30 50
सेम 80 100
लहसुन 40 100
(नोट: ये अंतर 15 दिनों में आया है।)