झांसी। श्री श्री 1008 उदासी बाबा अखाड़ा समिति में मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। 17 हजार रुपये के फाइनल मुकाबले में अजीत उर्फ पिंटू पहलवान और छोटू गुर्जर पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इसके अलावा दीप पहलवान, आदर्श पहलवान, रणवीर पहलवान, अशोक पहलवान, छोटू पहलवान, स्टार पहलवान, अजीत पहलवान, अनिल पहलवान सहित अन्य पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इनमें आरपीआई फिल्म अखाड़ा, दीपू मोगरेल, राज ब्लैकबेल्ट, अशोक तिवारी, रामकुमार तिवारी, विनोद नेता, अशोक प्याल, नवल प्याल, किशोरीलाल सराफ, अनिल पहलवान, स्वरूप पहलवान आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर सूरज प्याल खलीफा, ओमप्रकाश दद्दा, अशोक तिवारी, विनोद नेता जी, नरेश डागौर, कुलदीप पहलवान, महेश पहलवान, रमाकांत पहलवान, कुंवर राज बहादुर सहित सैकड़ों दर्शकों ने दंगल का आनंद लिया। अंत में कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, पहलवानों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।