झांसी। स्पेशल गाड़ियों के अलावा नियमित चलने वाली गाड़ियों की लेट-लतीफी से यात्री परेशान है। आसनसोल-झांसी स्पेशल ट्रेन 11 घंटे देर से चल रही है तो पठानकोट व पातालकोट एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे देरी से आई।
मंगलवार को वंदेभारत, हमसफर के अलावा महत्वपूर्ण ट्रेनों घंटों देरी से झांसी पहुंच रही है। मंगलवार आसनसोल-झांसी स्पेशल ट्रेन डाउन 11 घंटे, कटिहार-मुम्बई स्पेशल ट्रेन डाउन 7:30 घंटे, दादर-अमृतसर एक्सप्रेस अप पांच घंटे देर से झांसी आई। इसी प्रकार सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस अप पांच घंटे, गोरखपुर-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस अप 5:17 घंटे, वीरांगना लक्ष्मीबाई मथुरा-झांसी मेमू डाउन 30 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस डाउन चार घंटे लेट गई।
बनारस साबरमती एक्सप्रेस अप एक घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस डाउन 1.30 घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस अप तीन घंटे, बरौनी ग्वालियर मेल डाउन 2.30 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस डाउन दो घंटे लेट रही। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस डाउन 2:20 घंटे, खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत अप 50 मिनट, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस डाउन एक घंटे, मालवा एक्सप्रेस अप एक घंटे, गोण्डवाना एक्सप्रेस डाउन दो घंटे सहित अन्य ट्रेनें घंटों देरी से झांसी आने से यात्री परेशान रहे।