फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बेरबई में शुक्रवार दोपहर एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
ग्राम बेरबई निवासी नीरज अहिरवार की 30 वर्षीय पत्नी सीमा ने आत्महत्या की। उसने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर के कमरे में छत के हुक से फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। महिला के सास-ससुर खेत पर काम करने गए थे, जबकि पति नीरज बुखारा भदरवारा के मेले में झूला लगाने गया था।
विज्ञापन

करीब सात वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे ने घर के दरवाजे बंद होने पर अंदर झांककर देखा। उन्होंने मां को फंदे पर लटका पाया। यह देखकर बच्चे घबराकर रोने लगे और बेटी ने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। मोहल्ले वालों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें