फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इलाइट से पहूज तक बन रही मॉडल सड़क के भी तार होंगे अंडरग्राउंड

Tue, 18 Aug 2026 02:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर के इलाइट चौराहा से नंदनपुरा पहूज नदी तक बनने वाली मॉडल सड़क अब और अधिक व्यवस्थित और सुंदर नजर आएगी। इस मार्ग पर बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे, कई जगहों पर पार्किंग की सुविधा विकसित होगी और सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने शासन को लगभग 49 करोड़ रुपये का संशोधित प्रस्ताव (रिवाइज एस्टीमेट) बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन


महानगर में मुख्यमंत्री हरित सड़क अधोसंरचना विकास (सीएम ग्रिड) योजना के तहत पहले चरण में तीन सड़कों को संवारा जा रहा है। इसमें बीकेडी से चित्रा चौराहा, लहरगिर्द में अंडरब्रिज से गुरु हरकिशन कॉलेज और शिवपुरी हाईवे तक और महावीरन मंदिर से पंपेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नगरा की पुलिया तक शामिल है। वहीं, दूसरे चरण में इलाइट चौराहा से नंदनपुरा पहूज नदी तक करीब 40 करोड़ रुपये से मॉडल सड़क बन रही है। चूंकि, पहले के प्रस्ताव में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य शामिल नहीं था। ऐसे में बीते 20 जून को दो दिवसीय झांसी दौरे पर आए सीएम की समीक्षा बैठक में यह मुद्दा मेयर बिहारी लाल आर्य ने उठाया था। इस पर सीएम ने नगर निगम प्रशासन को रिवाइज एस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए थे।

बताया गया कि अब नगर निगम की ओर से शासन को रिवाइज एस्टीमेट भेजकर करीब 49 करोड़ रुपये की मांग और की गई है। प्रस्ताव में इलाइट से पहूज नदी तक अलग-अलग पैच में बन रही मॉडल सड़क के दौरान बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए डक्ट, जहां-जहां डिवाइडर से एक तरफ 12 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क होगी, वहां-वहां पार्किंग का निर्माण शामिल किया गया है। साथ ही सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे की तस्वीर भी बदली जाएगी। इस मार्ग पर हरियाली के साथ ही लोगों के बैठने की व्यवस्था और वेंडिंग जोन बनेगा।
विज्ञापन


इलाइट से पहूज नदी तक मॉडल सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। रिवाइज एस्टीमेट की स्वीकृति मिलते ही विद्युत तार भी अंडरग्राउंड होंगे। कई अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें