फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिना फार्मर आईडी के भी मिलेगी पीएम सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिन किसानों की अब तक फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें भी किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। जबकि, पहले माना जा रहा था कि फार्मर आईडी न बनवाने वाले किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल पाएगी। फार्मर आईडी का लक्ष्य पूरा न हो पाने की वजह से सरकार ने सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि देने का निर्णय लिया है। सम्मान निधि की राशि 20 जून को किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
जनपद में 2.66 लाख किसान हैं। लेकिन, इनमें से अब तक 1.28 लाख किसानों की ही फार्मर आईडी बन पाई है। सरकार ने फार्मर आईडी बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्णय लिया था। लेकिन, सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी फार्मर आईडी बनने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में अब सरकार ने अपने फैसले को वापस लेते हुए बगैर फार्मर आईडी के ही किसानों को सम्मान निधि देने का निर्णय लिया है। इस आदेश के बाद से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में उप निदेशक कृषि महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसानों का आधार नंबर, खतौनी में नाम व अन्य प्रपत्रों का मिलान नहीं हो पाने की वजह से फार्मर आईडी बनाने में दिक्कत आ रही है। सुधार के बाद ही उनकी आईडी बन सकेगी। 20 जून को किसानों को पीएम सम्मान निधि उनके खाते में हस्तांतरित करने की तिथि निर्धारित हुई है। उन्होंने बताया कि 2.83 किसानों को सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो साल में तीन किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें