फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुहार से मौसम खुशगवार

Fri, 14 Jul 2017 01:15 AM IST
amarujala
विज्ञापन
weather jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

शहर में बदली छाई रहने के साथ रुक-रुक कर हुई कई बार फुहार, हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि, जितनी बारिश की संभावना थी, उतनी नहीं हुई। मगर गर्मी, उमस से लोगों को जरूर छुटकारा मिल गया। आगे के दिनों में भी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इससे झमाझम बारिश की संभावना थी। अच्छी बारिश तो नहीं हुई मगर कई बार फुहार, बूंदाबांदी और फिर हल्की बारिश जरूर हुई। सुबह छह से आठ बजे बीच-बीच में रिमझिम पानी बरसता रहा। इसके बाद दस बजे से पौने ग्यारह बजे तक भी हल्की बारिश हुई। दोपहर ढाई बजे के बाद से शाम तक बीच-बीच में भी बारिश हुई। इसके बाद रात में भी बूंदाबांदी होती रही। इस कारण गर्मी और उमस से लोगों को छुटकारा मिला। मौसम सुहावना बना रहने से शहरवासियों ने इसका आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आगे के कुछ दिन और बारिश हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें