फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओरछा जाने की राह होगी आसान, फोरलेन होगी 5.9 किमी लंबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक जाने का रास्ता आसान होगा। लोक निर्माण विभाग झांसी से भगवंतपुरा (मध्य प्रदेश सीमा) के बीच सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर चार लेन करेगा। प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी मिल चुकी है। अब वित्तीय मंजूरी का इंतजार है। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं का कहना है कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही निविदा प्रक्रिया आरंभ करा दी जाएगी।

ओरछा तिगैला से भगवंतपुरा (मध्य प्रदेश सीमा) तक करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क अभी सिर्फ दो लेन (सात मीटर) चौड़ी है, जबकि इस पर रोजाना ट्रैफिक दस हजार से अधिक वाहनों का है। ओरछा की ओर आधा दर्जन से अधिक विवाह घर बने हैं। सहालग में वाहनों की भारी भीड़ से अक्सर यहां ट्रैफिक जाम हो जाता है।
विज्ञापन


यूपी के दूसरे जनपदों से भी श्रद्धालु इसी रास्ते से ओरछा जाते हैं। सड़क के महज सात मीटर चौड़ी होने से अक्सर हादसे भी होते हैं। इसको देखते हुए महापौर बिहारी लाल आर्य ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मार्ग को फोरलेन किए जाने की मांग की थी। इसके बाद इसके निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई।
सहायक अभियंता संदीप शर्मा का कहना है कि प्रस्ताव के मुताबिक 5.90 किलोमीटर लंबी सड़क को 45 करोड़ रुपये खर्च कर 14 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है। दो-दो लेन आने-जाने के लिए बनेगी। इसकी चौड़ाई 7-7 मीटर होगी।

इनसेट
सेना एवं वन भूमि होने के नाते नहीं बन सकेगा फुटपाथ
लोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्ट में फुटपाथ का प्रावधान नहीं है। चार लेन सड़क के लिए 14 मीटर ही जगह रखी गई है। रोड शोल्डर के बगल में फुटपाथ के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ा गया। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं का कहना है कि सड़क से वन एवं रक्षा भूमि सटी है। इस वजह से यहां अतिरिक्त निर्माण नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन


इनसेट
सड़क पर होगी सेंट्रल लाइटिंग
अभी भगवंतपुरा तक पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने के साथ ही डिवाइडर बनाया जाएगा। डिवाइडर पर ही सेंट्रल लाइटिंग कराई जाएगी। इससे सड़क पर प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। लाइट न होने से भी इस सड़क पर सबसे अधिक हादसे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें