फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां पानी हो, वहां लगाएं पेड़

Fri, 22 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
green tree, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। कुएं, तालाब व जलाशयों के आसपास अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं। किसानों को बगीचे में स्प्रिंकलर माध्यम से सिंचाई के लिए प्रोत्साहित करें। मनरेगा के तहत जल संचयन के कार्योँ को न सिर्फ बढ़ावा दें, बल्कि इसमें अधिक लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारत सरकार के ग्राम्य विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमरजीत सिन्हा ने जिले में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उक्त बातें अधिकारियों व ग्रामीणों के समक्ष कहीं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की भी प्रशंसा की और नर्सरी व अन्य योजनाओं की प्रगति देखी।

अतिरिक्त सचिव ने बबीना ब्लॉक के ग्राम खैलार में रामप्रसाद के खेत का निरीक्षण किया। यहां मनरेगा के तहत वृक्षारोपण किया गया था। सचिव ने खजराहा बुजुर्ग में 30 एकल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उन्हें बकरी व भैंस पालन आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अपर आयुक्त मनरेगा पिंकी जोयल ने महिला समूहों की सदस्यों को बताया कि एक अप्रैल से महिला मजदूरों को मनरेगा में 174 रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान अतिरिक्त सचिव ने ग्राम खैलार में चेकडैम से खातीबाबा तक नाला गहरीकरण के कार्य, भेल पौधशाला, घिसौली के टसर रेशम फार्म एवं पैकेज के तहत खोदे गए कुओं, ग्राम रसीना में बने लोहिया आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कुओं, तालाबों व जलाशयों के आसपास बहुतायत में पेड़ लगाने पर जोर दिया। इस मौके पर मनरेगा उपायुक्त विकास कुमार, ग्राम प्रधान अंजलि यादव, रामकुमार खरे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें