फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौंवी पर गूंजी या हुसैन की गूंजीं सदाएं

Fri, 26 Jun 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोहर्रम की नौवीं तारीख पर बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर पारंपरिक जुलूस निकाले गए। इमाम बाड़ों में ताजियों का प्रदर्शन हुआ। जगह-जगह सबील लगाए गए वहीं, जुलूस में मातमी धुन, नारे और ढोल की थाप के बीच शहीद-ए-कर्बला इमाम हुसैन को याद कर गम मनाया गया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार, पुलिया नंबर-9, करारी के कांशीराम आवासीय कॉलोनी, बिजौली में देर-रात मातमी धून के साथ जुलूस निकाले गए। सुबह सभी ताजिये इमामबाड़ों पर लौटकर वापस आए। पुलिया नंबर-9 के अध्यक्ष निजामुद्दीन ने इलाहाबादी मोहल्ले में मिसल बंदी कराई। यह महाराज सिंह नगर पहुंचकर विसर्जित हुई। ताजिया कमेटी के जिलाध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी ने बताया कि ताजिया बुर्राक, अखाड़ा व मस्जिद आदि का जुलूस शुक्रवार को गंदीगर टपरा से निकलेगा। सराफा बाजार, मानिक चौक, सिटी पोस्ट ऑफिस, सिंधी तिराहा होता हुआ रानी महल पहुंचेगा। शाम को मिशलबंदी के बाद जुलूस के रूप सराफा बाजार, मालिनों का चौराहा, बड़ाबाजार होता हुआ मुरली मनोहर मंदिर पहुंचेगा। यहां बुर्राक मुकाबला होगा। जुलूस में प्रमुख रूप से नूर अहमद मंसूरी, मो. आरिफ खान, जुम्मन खां, मुकेश अग्रवाल, सद्दाम सहित सैकड़ों अकीदमंद मौजूद रहे।

आज निकलेंगे ताजियों के जुलूस
झांसी। मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को पूरे अकीदत के साथ शहर में ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जुलूस मार्ग पर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बदले हुए मार्ग से निकाला जाएगा। बृहस्पतिवार को भी सीओ सिटी रामवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस बल ने जुलूस मार्ग का जायजा लिया। तजिया कमेटी के पदाधिकारियों से मिलकर पुलिस अफसरो ने परंपरा के मुताबिक ही ताजिये निकालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें